fbpx

     अंतर्सदनीय संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता

दिनांक-4-05-2023 को विद्यालय में अंतर्सदनीय संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इस संस्कृत श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता की निर्णायक सदस्या आदरणीया चैताली चौधरी थी।

 

इस प्रतियोगिता  का आयोजन श्रीमद भगवद् गीता पर आधारित श्लोकों द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य 

मानव जीवन का सही पथ प्रदर्शन करवाना , विपरीत परिस्थितियों में मनोबल को दृढ़ करना, कर्म करने के लिए प्रेरित करना अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान होने की प्रेरणा देना ,जीवन के उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर कर्म की ओर अग्रसर होना और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व को प्रतिपादित करना था।

 

द खैतान स्कूल, नोएडा ने हमेशा  यह  सुनिश्चित करना चाहा है कि हंसने, खेलने और युवा होने के अवसर सभी को लगातार अंतराल पर प्राप्त होते रहे। विद्यालय द्वारा हम छात्रों को ये सभी अवसर इस उद्देश्य से प्रदान किए जाते है कि हम विभिन्न पाठ्यक्रम और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के साथ एक बहुमुखी व्यक्तित्व के रूप में उभरें।  विद्यालय ने छात्रो कि जिज्ञासु प्रवृति  को मद्देनजर रखते हुए उनके विषय कि अभिरुचियो की कल्पना को  एक नयी उडान देने हेतु अंतर्सदनीय संस्कृत श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया है,प्रतियोगिता में छात्रो का आत्मविश्वास      सराहनीय था।

 

” हम छात्रों को  प्रतिभावान व्यक्तित्व बनाने और उन्हें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है।

 

 

Name of House

Position

मेघालय

4

अरावली-

3

शिवालिक- 

2

नीलगिरी- 

1

Leave a Reply

Apply Now